Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद का दिल्ली में निधन

bjp mp

bjp mp

देश भर के राजनैतिक दल इस समय 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लग गये हैं। भाजपा भी सत्ता में अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव संबंधी निर्देश देना शुरू कर दिया है। इस बीच भाजपा के एक वरिष्ठ सांसद का निधन हो गया है जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

अगले पेज पर पढ़ें भाजपा सांसद का नाम :

भाजपा सांसद का हुआ निधन :

महाराष्ट्र के वरिष्ठ बीजेपी सांसद चिंतामन वनगा का आज राजधानी दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है। 67 साल वर्षीय भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद थे जो लंबे समय से पार्टी के सह जुड़े हुए थे। संसद के सूत्रों ने बताया कि उनके निधन से 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर इसका असर पड़ने की संभावना कम है। सदन की कार्यवाही 1 फरवरी को शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से एक शोक संदेश पढ़ा जाएगा।

पिछले साल भी एक सांसद का हुआ था निधन :

बीते दाल भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किये जाने के दौरान हुआ था। उस दौरान उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये सदन की बैठक नहीं हुई थी। आज भाजपा सांसद को सुबह बेहोश हो जाने के बाद उन्हें करीब 11 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल ले जाया गया था जहाँ पर अस्पताल पहुंचने से पहले उनका निधन हो चुका था। भाजपा सांसद की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था और वे महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे। इसके पहले वे 11वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके थे।

 

ये भी पढ़ें : ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट केस: HC ने चुनाव आयोग से कारण बताने को कहा

Related posts

वीडियो : मां संग 6 महीने के बच्चे का कसरत करता हुआ वीडियो हुआ वायरल!

Shashank
8 years ago

BJP पदाधिकारियों को अमित शाह ने लगाई फटकार!

Deepti Chaurasia
8 years ago

हंद्वाडा : राष्ट्रीय राइफल कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, तीन आतंकी ढेर !

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version