2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में भी सपा-बसपा ने गठबंधन के बाद अब भाजपा की मोदी लहर को रोकने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इधर भाजपा ने भी अपनी सत्ता में वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और दिग्गज सांसद ने बगावत कर नयी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने ने बाद से हड़कंप मच गया है।

भाजपा सांसद ने की मीडिया से बात :

हरियाणा भाजपा के बागी नेता और कुरुक्षेत्र सांसद राज कुमार सैनी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बाद अब पीएम मोदी पर हमला करना शुरू कर दिया है। खट्टर सरकार पर भाजपा सांसद ने दलित समाज की अनदेखी के आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भी देश को इस मुद्दे पर निराश किया है। उन्होंने कहा कि संसद में जाकर पता चला कि लोकतंत्र सिर्फ कुछ लोगों की कठपुतली बनकर रह गया है। ऐसे दबंग, जो सड़क पर हल्ला करते हैं, दादागिरी करते हैं, सरकार से जो चाहे करवाते हैं, मनमानी करते हैं। उन्हीं के खिलाफ मेरी यह जंग है और मैं यही भूमिका निभाऊंगा। देश में जो भेदभाव 70 साल से हो रहा, उसको हम खत्म करेंगे। पिछले 2 साल में हरियाणा में जो हुआ वह आज तक नहीं हुआ।

 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में क्षमता से अधिक भरी बस पलटने से हुई 9 लोगों की मौत

 

नयी पार्टी बनाने का किया ऐलान :

मीडिया के सवाल पर उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम प्रोजैक्ट करने पर उन्होंने कहा कि मैं CM पद की रेस में नहीं हूं। मेरा सिर्फ मुद्दा 100 प्रतिशत आरक्षण है। जातियों को उनकी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिले, यही एकमात्र हल है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नई पार्टी बनाकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अलग-अलग हुए तो भी और एक साथ हुए तो भी।

 

ये भी पढ़ें: मन की बात: समर स्वच्छ भारत इंटर्नशिप से जुड़े बच्चे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें