भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार 25 सितम्बर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक(BJP national executive meeting) का आयोजन किया था, भाजपा की यह कार्यकारिणी बैठक दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गयी है। कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर कार्यकारिणी बैठक(BJP national executive meeting):

  • भाजपा ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया था।
  • जिसके तहत भाजपा की विस्तृत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है।
  • गौरतलब है कि, भाजपा ने यह बैठक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर बुलाई है।
  • ज्ञात हो कि, आज ही के दिन 1916 में पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था।
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर समेत,
  • भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि मौजूद हैं।
  • बैठक का आयोजन दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में किया गया है।
  • यह बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे कार्यकारिणी बैठक में(BJP national executive meeting):

  • सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से दिल्ली के दौरे पर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लिया।
  • कार्यकारिणी बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी नदियों के संरक्षण को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: म्यांमार आर्मी: 28 हिंदुओं की मिली सामूहिक कब्र, रोहिंग्या आतंकियों ने की हत्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें