Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हरिद्वार के दौरे पर, अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

bjp mps

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हरिद्वार के दौरे पर, अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। अमित शाह हरिद्वार में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। अमित शाह हरिद्वार में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे।

यूथ कांग्रेस ने किया विरोध:

हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध प्रदर्शन के लिए उन की शवयात्रा निकाली। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को शवयात्रा निकालने के सन्दर्भ में गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर हरीश रावत ने बयान दिया कि, “लोकतंत्र की हत्या के बाद प्रायश्चित करने आ रहे हैं अमित शाह”।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे हरिद्वार:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ता और विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जुटे। भेल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकाप्टर उतरा था। अमित शाह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद वो समरसता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

अमित शाह लाइव:

अमित शाह हरिद्वार में समरसता समारोह को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना हुए।

Related posts

21 अप्रैल : जानें इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों है ख़ास!

Vasundhra
7 years ago

ट्रिपल तलाक: मॉडल निकाहनामे में हो सकता है बदलाव

Kamal Tiwari
6 years ago

3 मई : जानें इतिहास के पन्नों में आज का दिन क्यों है ख़ास!

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version