हाल ही में केरल में दो दिन पहले सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है।

बदले की भावना से किया गया कृत्य :

  • हाल ही में केरल के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।
  • बताया जा रहा है कि ऐसा कृत्य बदले की भावना से किया गया है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले ही जिले में एक और हत्या हुई थी।
  • यह हत्या सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के एक कार्यकर्ता की थी।
  • बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता रेमित की हत्या के पीछे सीपीएम का हाथ होने का आरोप लगाया है।
  • जिसके बाद कन्नूर में पुलिस जोरशोर से तलाशी अभियान चला रही है।
  • बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सीपीएम के नेता मोहनन के. की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी।
  • पुलिस के अनुसार हमलावर नकाब पहने हुए थे, और हमला राजनैतिक उद्देश्य से किया गया लगता है।
  • सीपीएम का आरोप था कि इस हमले के पीछे बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ था।
  • गौरतलब है कि पिछले महीने भी बीजेपी ने एक दावा किया था।
  • उनके अनुसार उनके एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर सीपीएम सदस्यों ने हमला किया था।
  • आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लेफ्ट सरकार के सत्ता में आने के बाद से कन्नूर में घटनाएं बढ़ गयी हैं।
  • जिले में लगभग 300 से ज़्यादा राजनीतिक हमलों की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।
  • विपक्ष ने राज्य में सरकार पर इस तरह की हिंसक घटनाओं पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें