विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के हस्ताक्षेप के बाद जापान में मरे दिल्ली के शख्स का शव आज उसकी पत्नी को राजधानी में सौंप दिया गया है। गोपाल राम की मृत्यु जापान में 15 दिन पहले हुई थी। उनकी पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से  गुहार लगाई थी कि उसके पति का शव स्वदेश लाने में मदद की जाएं।

पत्नी की गुहार पर सुषमा स्वराज ने उठाया कदम :

  • दिल्ली का शख्स गोपाल राय जापान के टोक्यो शहर काम करने के लिए गया था।
  • 10 दिसंबर को गोपाल राम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
  • पति की मौत की सूचना मिलते ही आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने दिल्ली महिला आयोग और विदेश मंत्रालय में गुहाल लगाई।
  • दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने गोपाल राम की पत्नी की गुहार को विदेश मंत्री तक पहुंचाया।
  • इसके बाद 18 दिसंबर को ट्वीट कर सुषमा स्वराज ने गोपाल का शव भारत लाने का आश्वशन दिया।
  • साथ ही कहा कि सरकार शव वापास लाने का सारा खर्च उठाएंगी।
  •  ANA फ्लाइटके ज़रिये गोपाल का शव दिल्ली लाया गया।
  • इसके बाद आज उनके परिवार को शव सौंप दिया गया।

एजेंट के खिलाफ हो कार्रवाई :

  • गोपाल राम को एक एजेंट ने काम दिलाने के नाम पर टोक्यो भेजा था।
  • उसने गोपाल से नौकरी और वीज़ा के नाम पर ढाई लाख रूपये लिए थे।
  • टोक्यो पहुंचने पर गोपाल को होटल में कुक का काम मिला।
  • लेकिन तीन महीने बाद ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।
  • आर्थिक तंगी के कारण गोपाल पिछले साल से ही वहां फंसे हुए थे।
  • अपना खर्च चलाने के लिए काम की तालश भी कर रहे थे।
  • परिवार चाहता है कि अब उस एजेंट की खिलाफ कार्रवाई हो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें