प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि इन लोगों के ज्ञान से उनकी सरकार को बहुत अधिक लाभ होगा।

कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई-

  • पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने आज शपथ ली।’
  • आगे उन्होंने लिखा, ‘उनके अनुभव और ज्ञान से मंत्रिपरिषद को अपार लाभ मिलेगा।’

modi

  •  नए मंत्रिमंडल में चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया और नौ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में चार राज्य मंत्रियों को प्रमोशन मिला है।
  • धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा दिया।
  • पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी सहित नौ अन्य लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है।
  • इन में पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह, पूर्व नौकरशाह के.जे. अल्फोंस, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्यपाल सिंह और सांसद अश्विनी चौबे और अनंत कुमार हेगड़े शामिल हैं।
  • मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: नीतीश को मोदी ने दिखाया ठेंगा : लालू यादव

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कैबिनेट में ‘इन’ मंत्रियों को मिला प्रमोशन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें