बीते दिनों भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने भारतीय रेलवे को लेकर कुछ चौंकाने वाले तथ्य पेश किये थे, जिसमें खाने-पीने से लेकर रेलवे के AC कोच में मिलने वाले कंबल आदि को लेकर रिपोर्ट में कई तरह की नकारात्मक बातें सामने आयीं थी। CAG की रिपोर्ट में पोल खुलने के बाद भारतीय रेलवे अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन(CAG report impact) करने वाली है।

भारतीय रेलवे बंद कर सकती है AC कोच में कम्बल की व्यवस्था(CAG report impact):

  • पिछले दिनों रेलवे पर CAG की रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी थी।
  • जिसमें भारतीय रेलवे की बदहाली को लेकर कई तरह के तथ्य सामने आये थे।
  • जिनमें भारतीय रेलवे में मिलने वाला खाना और सोने के लिए कम्बल की बदहाली भी सामने आई थी।
  • CAG की रिपोर्ट के बाद भारतीय रेल अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने जा रहा है।
  • जिसके तहत ट्रेनों के AC कोच में मिलने वाले कम्बलों की व्यवस्था को खत्म किया जा सकता है।
  • CAG ने ऑडिट के लिए पिछले 3 सालों में रेलवे के 33 डिपो की पड़ताल की थी।

बढ़ाया जायेगा AC कोचों को तापमान(CAG report impact):

  • भारतीय रेलवे CAG की नकारात्मक रिपोर्ट के बाद AC कोचों में कम्बल की व्यवस्था को खत्म कर सकता है।
  • जिसके बाद सभी AC कोचों का तापमान बढ़ाया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, वर्तमान समय में AC कोच का तापमान 19 डिग्री होता है।
  • भारतीय रेलवे कोचों के तापमान को 19 डिग्री से बढ़ाकर 24 डिग्री तक करने की योजना बना रहा है।

9 जोनों में 33 डिपो की हुई थी पड़ताल(CAG report impact):

  • CAG ने अपनी रिपोर्ट में रेलवे की बदहाली को सबके सामने पेश किया था।
  • जिसके तहत CAG ने पिछले 3 सालों में रेलवे के 9 ज़ोनों के 33 डिपो की पड़ताल की थी।
  • CAG ने लखनऊ, कोलकाता, मुंबई समेत 9 जोनों की पड़ताल की थी।
  • नियमानुसार, AC के कम्बलों को हर 2 महीने में धुलना चाहिए।
  • लेकिन CAG की रिपोर्ट में बताया गया था कि, रेलवे के कम्बल 6-6 महीनों तक नहीं धुले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: विद्युतीकरण परियोजनाओं में देरी को लेकर CAG ने रेलवे को फटकारा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें