Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

मध्य प्रदेश: सपा प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

case code of conduct violated

case code of conduct violated

आगामी लोक सभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी समाजवादी पार्टी की ख़ास नजर है। यही कारण है कि अखिलेश यादव खुद इस चुनाव में पार्टी को जीताने पर लगे हैं और वे अब तक कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं लेकिन इस चुनावी तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में प्रशासन में मामला दर्ज कर लिया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मामला :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरी यादव पर रायसेन जिले के बेगमगंज थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

बेगमगंज के अनुविभागीय दंडाधिकारी संतोष चंदेल ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यह अपराध दर्ज कराया है। उन्होंने 18 अक्टूवर को बेगमगंज में एक धार्मिंक आयोजन दुर्गा उत्सव के चल समारोह के दौरान बिना अनुमति पार्टी का बैनर टोपी लगाकर स्वागत करते आये नजर आए थे। सिलवानी विधानसभा से सपा प्रत्याशी गौरी यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था।

मध्य प्रदेश पर ख़ास ध्यान दे रही सपा :

समाजवादी पार्टी की नजर अब उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अन्य राज्यों में अपना संगठन विस्तार करने पर लगी हुई है। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक कई बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। यहाँ पर उन्होंने सपा के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की है और उनसे चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की है। समाजवादी पार्टी की नजर अब बसपा की तरह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने पर लगी हुई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”national_categories” orderby=”random”]

Related posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्रियां सार्वजनिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिखाई डिग्रियां!

Divyang Dixit
9 years ago

पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक!

Namita
8 years ago

नकली पासपोर्ट मामले में छोटा राजन समेत तीन अन्य को सात साल की सज़ा!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version