दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ग्रेस मार्क्स देने की पॉलिसी को बंद नहीं करने का आदेश दिया है।

ग्रेस मार्क्स पॉलिसी रहेगी जारी-

  • इस साल 10वीं और 12वीं की कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने ग्रेस मार्क्स पॉलिसी को जारी रखने का आदेश दिया है।
  • इससे 10वीं के 9 लाख छात्रों और 12वीं के करीब 11 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कठिन सवालों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी आनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का आदेश दिया।
  • बता दें कि हाल ही में ग्रेस मार्क्स पॉलिसी को खत्म करने के लिए सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया था।
  • अदालत अभिभावकों और कुछ वकीलों द्वारा दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई की।
  • याचिका में कहा गया है कि सीबीएसई ने ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने का फैसला लिया है जोकि यह गलत है।
  • अदालत ने कहा कि सीबीएसई अपनी नई नीति अगले शैक्षणिक सत्र 2017-18 में लागू करे।

यह भी पढ़ें: जल्‍द नोटबंदी और जीएसटी पर चैप्‍टर पढ़ेंगे बच्‍चे, एनसीआरटी कर रहा तैयारी!

यह भी पढ़ें: 2017-18 से CBSE बोर्ड में चलेंगी केवल NCERT की पुस्तकें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें