पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है, पाक रेंजर्स द्वारा गुरुवार शाम से एलओसी पर बहुत नजदीकी से गोलीबारी की जा रही है।

गृह मंत्री ने ली जानकारी:

  • पाक रेंजर्स द्वारा LOC पर की जा रही गोलीबारी के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सीमा पर की स्थिति से अवगत कराया गया है।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने BSF के डीजी से बात कर हालातों का जायजा लिया है।
  • इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को स्थिति की जानकारी दी गयी है।
  • BSF द्वारा भी पाक गोलीबारी का माकूल जवाब दिया जा रहा है।

अखनूर में 5 जवान घायल:

  • जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के केरी में 5 भारतीय जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है।
  • घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल लाया गया।
  • गौरतलब है कि, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक द्वारा 55 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।

10 गुना ज्यादा हमले से जवाब दे BSF:

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एलओसी की स्थिति से अवगत कराया गया है।
  • सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री ने बीएसएफ को जवाबी कार्रवाई करने और 10 गुना ज्यादा हमले से जवाब देने को कहा गया है।
  • वहीँ BSF द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भारी नुक्सान पहुंचा है।
  • LOC पर कई पाकिस्तानी टावर्स BSF द्वारा तबाह किये जा चुके हैं।
  • इसके साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर के कई गांवों में आग लगने की भी जानकारी प्राप्त हुई है।
  • वहीँ रात में सीमापार पाकिस्तानी रेंजर्स के रेस्क्यू के लिए एम्बुलेंस भी देखे गए हैं।
  • भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 2 जवान मारे जा चुके हैं, जबकि 11 घायल हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें