केंद्र सरकार के सामने काले धन के बाद जो सबसे बड़ी परेशानी है युवाओं को रोजगार प्रदान करने की। काले धन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने नोटबंदी की। अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल तक युवाओं को सरकार 2.83 लाख नौकरियों का तोहफा देगी। यह अनुमान केंद्रीय बजट 2017-18 पेश करने के बाद लगाया है। केंद्र सरकार कई विभागों में नौकरियाँ या यूँ कहें कि भर्तियां करने की पूरी-पूरी तैयार में है।

इन विभागों में होगी कर्मचारियों की भर्तियां-

  • 2018 में गृह मंत्रालय 6,076 कर्मचारियों की भर्ती करेगा।
  • पुलिस विभाग में 2.06 लाख नई भर्तियां होंगी।
  • विदेश मंत्रालय में 2,109 लागों की भर्ती होगी।
  • हाल ही में 2018 में बने कौशल विकास और इंटरप्रिनयोरशिप मंत्रालय में 2, 027 नौकरियां आएंगी।
  • 2018 तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 1,045 नौकरियां आने की भी संभावना है।
  • डाक विभाग में 20,442 भर्तियां होंगी।
  • पर्यावरण विभाग में 2, 165 भर्तियां होनी है।
  • अल्पसंख्यक मंत्रालय में भी 91 नई भर्तियां होंगीं।
  • इसके अलावा खनन मंत्रालय में 1, 351, जल संसाधन में 3,632 कर्मचारियों, कार्मिक मंत्रालय में 2,367 और अंतरिक्ष विभाग में 1, 351 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना है।

यह भी पढ़ें: बॉक्सर और सांसद बनना आसान नहीं, दोनों ही काम थकाने वाले: मैरी कॉम

यह भी पढ़ें: ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप 2017: पाकिस्तान को हराकर भारत एक बार फिर बना विश्व चैंपियन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें