केंद्र में भाजपा सरकार लगातार बड़े फैसले लेकर सभी को हैरान कर रही है। चाहे वो नोटबंदी का फैसला हो या जीएसटी लागु करने का, केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों के तमाम विरोध के बाद भी इस लागू किया। अब भारत सरकार द्वारा देश के कई बड़े VVIP की सुरक्षा में कटौती कर दी गयी है।


  • इन नेताओं की सुरक्षा में हुई कटौती :

    • केंद्र सरकार ने आज देश के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है।
    • सरकार द्वारा कई VVIP नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी थी।
    • देश के कई बड़े वीवीआईपी नेताओं उच्च श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।
    • इसमें बदलाव करते हुए केंद्र सरकार द्वारा कई वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा में कमी की गयी है।
    • इनमें सबसे पहला नाम बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राज्यसभा सांसद शरद यादव का है।
    • जेडीयू के बागी नेता शरद यादव की सुरक्षा को जेड से घटाकर वाई प्लस श्रेणी का कर दिया गया है।
    • साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा से SSG कमांडो को हटा दिया गया है।
    • साथ ही जामा मस्जिद के शाही इमाम की भी सुरक्षा को घटाया गया है।
    • देश के पूर्व चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर की सुरक्षा घटाई गयी है।
    • दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग की सुरक्षा कम हुई है।
    • साथ ही पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी की सुरक्षा घटाई गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें