चंडीगढ़ में आईएएस ऑफिसर की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है जिसमें आरोपी विकास बराला शराब खरीदते दिखाई दे रहा है।

पीछा करने से पहले खरीदी शराब-

  • आईएएस की बेटी वार्णिका का पीछा करने से पहले आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त ने एक दुकान की शराब खरीदी थी।
  • बता दें कि मामले में 4 अगस्त की एक सीसीटीवी फुटेज बरामद की गई हैं
  • सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी विकास बराला शराब की बोतल खरीदते दिख रहा है।
  • विकास बराला अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक दुकान से शराब खरीदते कैद हुए।

 नशे में धुत थे विकास बराला और उसका दोस्त-

  • पीड़िता वर्णिका ने दावा किया था कि पीछा करते समय विकास बराला और उसका दोस्त नशे में धुत थे।
  • इस सीसीटीवी फुटेज से वर्णिका के दावों की पुष्टि होती है।
  • वर्णिका ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी यह बताया था कि आरोपी बुरी तरह नशे में धुत थे।

छेड़छाड़ और किडनैपिंग का मामला दर्ज-

  • हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त पर लड़की से छेड़छाड़ और किडनैपिंग की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
  • 10 अगस्त रात 12 बजे पुलिस ने सीन को रिक्रिएट करवाया।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी का पीछा करने के आरोप में विकास बराला को समन!

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: विकास बराला और उसका साथी गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें