Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

mayawati

mayawati

आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे 2019 के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने भी इन राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। बसपा ने जहाँ मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो वहीँ छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस से गठबंधन किया है। इस गठबंधन के उम्मीदवारों की दूसरी सूची बसपा ने जारी कर दी है।

जनता कांग्रेस ने घोषित किये प्रत्याशी :

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण के लिए 11 नवंबर को राज्य में मतदान होगा। बसपा से गठबंधन के तहत, जनता कांग्रेस 55 सीटों पर तथा बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन में अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी शामिल हो गयी है जिसे दो सीटें मिली है। भाकपा अब सुकमा और दंतेवाड़ा से चुनाव लड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अब्दुल हमिद हयात ने बताया कि पार्टी द्वारा सात उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अभी तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

बसपा ने जारी की दूसरी सूची :

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची देर रात जारी की है। इस सूची में ऋचा जोगी सहित 12 लोगों का नाम शामिल है। ऋचा जोगी को अलतरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। इसके पहले बसपा ने पहली सूची में 6 प्रत्याशिेयों के नाम की घोषणा की थी।

बसपा ने नवागढ़ से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश वाजपेयी, जैजैपुर से केशव चंद्रा, बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, कसडोल से रामेश्वर कैवतरय, सारंगढ़ से अरविंद खटकर, अकलतरा से ऋचा जोगी, चंद्रपुर से गीतांजलि पटेल, कुरूद से कन्हैयालाल साहू, रायपुर पशिचम से भोजराम गौरखडे, पंडरिया से चैतराम राज, सरायपाली से छबिलाल रात्रे, भिलाई नगर से दीनानाथ प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”national_categories” orderby=”random”]

Related posts

CRPF saves the life of pregnant women when called for help on CRPF madadgaar.

Desk
4 years ago

नोट बंदी के बाद SBI ने दिया आम जनता को झटका!

Kamal Tiwari
8 years ago

1993 मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार मुस्तफा डोसा की हुई मौत!

Namita
7 years ago
Exit mobile version