छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए है। इसमें से 3 जवान की हालत नाजुक है।

सुकमा में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़-

  • छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • इस मुठभेड़ में 5 जवान के घायल होने की खबर है।
  • इसमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • सूत्रों के अनुसार घायल जवानों को अस्पातल पहुंचा दिया गया है।
  • चिंतागुफा स्थित थाना क्षेत्र के घने जंगल में नक्सलियों और एक संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ की खबर है।
  • डीआईजी के मुताबिक इस संयुक्त टीम में एटीएफ, जिला रिजर्व गार्ड और कोबरा शामिल है।
  • उन्होंने बताया कि जब संयुक्त टीम ने चिंतागुफा के जंगल को घेरा तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
  • इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।
  • इस दौरान कुछ जवान घायल हुए।
  • दूसरी तरफ नक्सली हमले की खबर मिलते ही जवानों की सहायता के लिए और टीम भेजी गई है।
  • घायल जवानों को उस इलाके से बाहर निकाला जा रहा है।
  • याद हो कि इसी साल करीब 300 नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जवानों पर अचानक हमला कर दिया था।
  • इस हमले में 25 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें: ओडिशा : 9 लाख रूपये के ईनामधारी नक्सली जोड़े ने किया आत्मसमर्पण!

यह भी पढ़ें: नौगढ़: भारत मिशन के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित हुई परीक्षाएं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें