छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को एक साथ प्रदेशभर के 55.85 लोगों ने योग किया था। प्रदेश के नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मिला। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

55 लाख 85 हजार 458 लोगों ने एक साथ किया था योग-

  • 21 जून को छत्तीसगढ़ में 55 लाख 85 हजार 458 लोगों ने एक साथ योग किया।
  • जिनमें स्कूल और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिक शामिल हैं।
  • इन लोगों द्वारा 29 हजार 217 स्थानों पर एक साथ योग प्रदर्शन किया गया था।
  • यह आयोजन राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा किया गया था।

समाज कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिखाया प्रमाणपत्र-

  • समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की।
  • इस दौरान उन्हें बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग को विश्व कीर्तिमान बनाने पर अंतिम प्रमाणपत्र दिया है।
  • उन्होंने वह प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री को दिखाया।

सबसे ज्यादा भागीदारी युवाओं की-

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने वालों में सबसे ज्यादा भागीदारी युवाओं की रही।
  • इस दिन 34 लाख 88 हजार 738 युवाओं ने, 17 लाख 35 हजार आम नागरिकों थे।
  • सोनमणि बोरा ने मुख्यमंत्री को ये बातें बताई।
  • इनके साथ साढ़े तीन लाख अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर योग किया।
  • आगे उन्होंने बताया कि योग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के प्रत्येक संभाग के दो-दो जिलों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें