भारतीय न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े न्यायधीश ने मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, कश्मीर में अपने निजी दौरे पर गये मुख्य न्यायधीश ने मीडिया बातचीत में सरकार को नसीहत दी।

अरुण जेटली और केंद्र सरकार पर निशाना:

  • भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश टी.एस ठाकुर ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री पर निशाना साधा।
  • अपने निजी कश्मीर के दौरे पर पहुंचे मुख्य न्यायधीश ने वित्त मंत्री के सुप्रीम कोर्ट के दखल वाले बयान पर टी.एस ठाकुर ने फटकार लगायी है।
  • उन्होंने कहा कि, जब सरकारें राजधर्म नहीं निभाती हैं, तो न्यायपालिकाओं को बीच में आना पड़ता है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सरकारी मशीनरी से मायूस होकर लोग कोर्ट आते हैं।
  • उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि, आरोप के बजाय हुकूमत अपनी जिम्मेदारी निभाए।

काम मंत्री बोले सीजेआई का सम्मान:

  • भारत के मुख्य न्यायधीश टी.एस ठाकुर की केंद्र पर टिप्पणी के बाद दिल्ली में काम मंत्री मनोज पाण्डेय ने बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि, मुख्य न्यायधीश का सम्मान।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कार्यपालिका और न्यायपालिका के अपने दायरे हैं और सभी को अपने दायरे में रहकर काम करना चाहिए।
  • काम मंत्री मनोज पाण्डेय ने मथुरा घटना पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
  • उन्होंने कहा कि, मथुरा मामले में भाजपा राजनीति कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा सबको बरगला रही है और साथ ही उन्होंने मथुरा हिंसा पर सपा सरकार की कार्यवाई को वाजिब बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें