रेप के मामले में मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पूरे राज्य में हिंसा भड़की हुई है। हिंसात्मक हंगामें के बीच हरियाणा के मुख्‍य सचिव डीएस ढेसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस हिंसा में मारे गए वो सभी डेरा सच्चा सौदा के समर्थक थे।

यह भी पढ़ें… सिरसा: डेरा मुख्यालय में दाखिल हुई सेना

मुख्य सचिव ने दिया बयान :

  • हरियाणा के मुख्‍य सचिव डीएस ढेसी ने हिंसा भड़कने के दौरान हुई मौतों पर बड़ा बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि जो लोग इस हिंसा में मारे गए वो सभी डेरा सच्चा सौदा के समर्थक ही थे।
  • सिरसा डेरा मुख्यालय के भीतर सेना नही गई थी।
  • आम कैदियों की तरह राम रहीम को जेल में रखा गया है।
  • जेल के भीतर राम रहीम के AC की सुविधा देने वाली खबरें गलत हैं।
  • पंचकूला में फैसले से पहले शांति पूर्ण माहौल था।
  • हिंसा के लिए 524 गो गिरफ्तार किये गये।
  • डेरा समर्थकों के पास से AK-47 मिला।
  • राम रहीम की z+ सुरक्षा हटा ली गई है।
  • ड्यूटी में कोताही बरतने वालें पर बड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के साथ हो रहा आम कैदियों जैसा बर्ताव: डीजी जेल

राम रहीम को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं :

  • खबरें थी कि राम रहीम को रोहतक जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
  • डीजी जेल केपी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया।
  • उन्होंने बताया कि राम रहीम के साथ आम कैदियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है।
  • इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा था कि जेल में राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
  • इस ख़बरों के मुताबिक़ डेरा प्रमुख को एसी सेल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: जानें, अब कौन होगा राम रहीम के विशाल साम्राज्य का मालिक

फैसला आने के बाद बड़े पैमाने पर हुई हिंसा :

  • राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को डेरा प्रेमियों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की।
  • जिसमें कई वाहनों को जला दिया गया, सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह डेरा प्रमुख की सजा का ऐलान 25 अगस्त को करेंगे।
  • डेरा प्रमुख अपनी दो पूर्व शिष्याओं के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी हैं।
  • डेरा प्रमुख को दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर दूर रोहतक के पास की जेल में रखा गया है।
  • जेल अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन दशकों में लग्जरी जीवन जीने का आदी हो चुके राम रहीम को रातभर जेल में नींद नहीं आईं।
  • राम रहीम का आज मेडिकल जांच होगी।
  • डेरा प्रमुख को जिस जेल में रखा गया है, वहां भारी सुरक्षा-व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की पंचकूला हिंसा की निंदा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें