भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है।

चीन की गुस्ताखी-

  • भारत और चीन के बीच लगातार गतिरोध जारी है।
  • सिक्किम सीमा पर भारत और चीन की सेनाएं बढ़ा दी गई है।
  • इस बीच अब खबर है कि चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है।
  • युआन क्लास की यह परंपरागत बिजली-डीजल से चलने वाली पनडुब्बी भारतीय उपमहाद्वीप की पनडुब्बियों से बेहतर है।
  • यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने पनडुब्बियों की इस तरह से तैनाती की हो।
  • इससे पहले भी चीन 6 बार इस तरह की पनडुब्बियों की तैनाती कर चुका है।

चीनी नौसेना की है पनडुब्बी-

  • बता दें कि यह पनडुब्बी चीनी नौसेना की है।
  • कुछ दिन पहले भारत ने ऐसी ही पनडुब्बी को हिंद महासागर से उठाया था।
  • साथ ही चीनी नौसेना की ओर से वहां की जा रही गतिविधियों को भी रेखांकित किया।
  • बता दें कि भारत ने पहली बार दिसम्बर 2013 में पहली बार चीनी युद्धपोत को उठाया था।
  • इसके बाद से ही वहां इस प्रकार की घटनाएं बढती जा रही है।
  • मालूम हो कि भारत ने अब तक 14 युद्धपोत उठाए हैं।

अरुण जेटली के बयान से तिलमिलाया चीन-

  • भारत और चीन के बीच गतिरोध पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान से चीन तिलमिला गया है।
  • चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।
  • भारतीय रक्षा मंत्री के उन टिप्पणियों को चीन ने खारिज किया जिनमें कहा गया था कि 2017 का भारत 1962 के भारत से अलग है।
  • चीन ने कहा है कि ये 1962 वाला चीन नहीं है।
  • बता दें कि अरुण जेटली ने भारत-चीन गतिरोध पर अपने एक बयान में कहा था कि ये 1962 वाला भारत नहीं है।

यह भी पढ़ें: जेटली के बयान पर तिलमिलाया चीन, कहा ये 1962 वाला चीन नहीं! 

यह भी पढ़ें: दुबई : समुद्री जहाज में फंसे 100 भारतीय नाविक, मांगी मदद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें