[nextpage title=”china fm releases pictures” ]

पिछले पांच दिनों से चल रहे सिक्किम चीन बार्डर विवाद के बाद अब चीन एक और विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक तस्वीर जारी किया है। जिसमें वह सिक्किम भाग से चीन सीमा में भारतीय सीमा सैनिकों के घुसने को दिखा रहे हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”china fm releases pictures” ]

यह भी पढ़ें… चीन ने भारतीय सैनिकों पर लगाया सीमा पार करने का आरोप!

नया विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा चीन :

  • चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने 29 जून 2017 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
  • जिसमें उन्होंने भारत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सच को थोड़ी देर के लिए छुपाया जा सकता है मगर हमेशा के लिए नही।
  • बता दें कि लू कांग की प्रतिक्रिया भारतीय सेना के चीफ बिपिन रावत के बयान के बाद आई है।
  • भारतीय सीमा सैनिकों के बीच हालिया गतिरोध के बारे में भारतीय सेना ने बयान दिया था।
  • उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारतीय सैनिक बार्डर पार नही किए हैं।
  • गौरतलब है कि सिक्किम खंड में चीन की सेना की घुसपैठ के बारे में पिछली भारतीय मीडिया रिपोर्टों से अलग है।

यह भी पढ़ें… जानें क्यों बढ़ा है सिक्किम-चीन बॉर्डर पर तनाव!

china fm releases pictures

चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी कि तस्वीर :

  • लू ने भारतीय सैनिकों के सीमा पार करने की कुछ तस्वीरों का खुलासा किया है।
  • जिसमें चीन तस्वीरों को मार्क करके यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय सैनिकों और वाहनों ने सीमा को पार कर लिया है।
  • चीन ने कहा कि यह तस्वीर सीमा के रूप में परिभाषित है और चीनी क्षेत्र में प्रवेश किया है।
  • लू ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तस्वीरों को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

china fm releases pictures (3)

चीन ने दिखाई दोनों देशों की रेखा :

  • लू ने कहा कि इस संबंध हम नई दिल्ली और बीजिंग दोनों जगह भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराये हैं।
  • चीनी प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच बारीक रेखा खिंची हुई है।
  • आगे चीन ने भारत से अपने सैनिकों को चीन सीमा से भारतीय सीमा में तुरंत वापस बुलाने का आग्रह किया है।
  • साथ ही लू ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच किसी भी सार्थक वार्ता के लिए पूर्व शर्त है जो इस मुद्दे को हल करने का लक्ष्य रखता है।

यह भी पढ़ें… मानसरोवर यात्रा रोकने के पीछे चीन की गहरी चाल!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें