भारत के चिरप्रतिद्वंदी चीन ने हाल ही में यह माना है कि 26 नवम्बर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ था।
प्रसारित की है डॉक्यूमेंट्री:
- भारत के परंपरागत विरोधी चीन ने हाल में ही सार्वजनिक रूप से यह माना है कि, 26/11 के मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ था।
- यह हमला 26 नवम्बर 2008 को हुआ था, जिसमें करीब 164 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था, वहीँ करीब 308 लोग घायल हुए थे।
- चीन के स्टेट चैनल सीसीटीवी9 ने हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की थी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में मौजूद उसके समर्थकों के बारे में बताया गया था।
- चीन के इस कदम को उसकी भारत के साथ विदेश नीति के बदलाव के कदम पर देखा जा रहा है।
- गौरतलब है कि, भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी।
- चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।
- जिसके बाद अन्तराष्ट्रीय परिदृश्य में चीन को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।
- संयुक्त राष्ट्र संघ में समिति की बैठक में प्रस्ताव के बाद सभी 14 सदस्य भी सहमत हो गये थे।
- लेकिन चीन ने सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य होने का फायदा उठाते हुए, अजहर मसूद को आतंकी लिस्ट में शामिल करने पर भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।
- पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लाखवी को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था।
- जिसके खिलाफ भी भारत ने आतंकवाद विरोधी प्रस्ताव के जरिये पाकिस्तान पर कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन चीन ने वहां भी अपनी वीटो पॉवर का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को बचा लिया था।