कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चीन नाथुला दर्रा दोबारा खोलने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा वह रास्ता खोलने के लिए भारत के साथ बात करने को राजी है। चीन ने डोकलाम विवाद के चलते यह मार्ग जून के मध्य में बंद कर दिया था। नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है, जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है।

यह भी पढ़ें… अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त कर रहें राहुल : स्मृति

चीन नाथुला दर्रा दोबारा खोलने को तैयार :

  • भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चीन नाथुला दर्रा दोबारा खोलने को तैयार है।
  • इसकी जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने दी है।
  • गेंग शुआंग कहा कि चीन नाथुला दर्रा दोबारा खोलने और भारतीय तीर्थयात्रियों से जुड़े अन्य मुद्दों के संदर्भ में भारत के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें… राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

पिछले महीने सुलझा डोकलाम विवाद :

  • भारत और चीन के बीच बीते दो से अधिक महीने तक चले डोकलाम विवाद को पिछले महीने सुलझा लिया गया था।
  • पिछले महीने डोकलाम विवाद को शांति से सुलझाने पर भारत और चीन की सहमति बनी।
  • इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर के माध्यम से दी।
  • उन्होंने बताया कि हाल के हफ्तों में भारत और चीन ने डोकलाम पर डिप्लोमैटिक बातचीत हुई है।
  • हम अपने विचारों को व्यक्त करने एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा करने में सक्षम हो सके।
  • इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद: भारत के रुख से डर गया ड्रैगन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें