बीते कई दिनों से भारत और पकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर माहौल गर्म है। पहले पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के उरी में आतंकी हमला कराया गया जिसके जवाब में भारत ने POK में सर्जिकल स्ट्राईक से 40 आतंकियों को मार गिराया गया।

तिब्बत में रोका सहायक नदी का प्रवाह :

  • चीन ने अपनी पनबिजली परियोजना के निर्माण के तहत तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का प्रवाह रोक दिया है।
  • इस हरकत से भारत में चिंता पैदा हो सकती है क्योंकि इससे निचले बहाव वाले देशों में जल का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।
  • परियोजना प्रमुख झांग युन्बो ने कहा कि शिगाजे में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का बहाव रोक दिया गया है।
  • `ड्रैगन` ने सहायक नदी शियाबुकू पर बन रही लाल्हो परियोजना में 74 करोड़ डॉलर का निवेश भी किया है।

यह भी पढ़े : इस शहर में दी गई थी सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जांबाज जवानों को ट्रेनिंग!

  • आपको बता दें कि चीन में ब्रह्मपुत्र के निकलने वाले स्थान को शिगात्जे नाम से जाना जाता है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी चीन के शिगाजे से होकर भारत के अरूणाचल प्रदेश आती है।
  • चीन की इस ‘सबसे महंगी परियोजना’ का निर्माण कार्य जून 2014 में शुरू हुआ था।
  • अधिकारियों द्वारा बाँध का निर्माण कार्य 2019 तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई गयी है।

यह भी पढ़े : पाक ने लगाया भारतीय चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबन्ध!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें