शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीयों से बदसलूकी का मामला सामना आया है। एक भारतीय ने विदेश मंत्रालय को चाइना एयरलाइंस के स्टाफ के बुरे बर्ताव के खिलाफ शिकायत की है।

चीनी एयरलाइंस ने किया आरोपों को ख़ारिज-

  • शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय के साथ बदसलूकी हुई।
  • एक भारतीय ने इसके खिलाफ विदेश मंत्रालय से शिकायत की है।
  • भारतीय यात्री ने कहा कि चीनी एयरलाइंस स्टाफ के शारीरिक हाव-भाव से लगा कि वो दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा तनाव से हताश थे, इसलिए ऐसी घटना घटी।
  • इस मामले को विदेश मंत्रालय ने चीन के समक्ष उठाया है।
  • लेकिन चीनी एयरलाइंस मैनेजमेंट ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है।
  • चीनी एयरलाइंस ने कहा कि संबंधित सामग्री और हवाईअड्डों की सीसीटीवी फुटेज की जाँच की।
  • चीनी एयरलाइंस के मुताबिक घटना से जुडी खबरें तथ्यों के अनुरूप नहीं हैं।

सीमा पर आमने-सामने भारत-चीन-

  • लगभग 2 महीने से डोकलाम इलाके में दोनों देश आमने-सामने हैं।
  • ये इलाका तीन देशों की सीमाओं को जोड़ने वाला है।
  • चीन यहाँ सड़क बनाना चाहता है।
  • लेकिन भारत और भूटान लगातार इसका विरोध कर रहे है।

यह भी पढ़ें: चीन का आरोप: भारत ने इस तरह की उनकी सीमा में ‘घुसपैठ’!

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: भारत-चीन की हुई फ्लैग मीटिंग, रही बेनतीजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें