डोकलाम में भारत और चीन सीमा विवाद सुलझ नहीं पाया कि इस बीच उत्तराखंड से चीनी सेना की घुसपैठ की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक ये घुसपैठ 26 जुलाई को हुई थी।

2 घंटे बाद लौटी चीनी सेना-

  • भारत चीन बॉर्डर पर फिर से तनाव बढ़ गया है।
  • दोकलाम विवाद थमा नहीं था कि उत्तराखंड में चीन की सेना की घुसपैठ की खबरें आ रही है।
  • ख़बरों के मुताबिक़ चमोली जिले के बाराहोती में चीनी सेना के जवानों ने घुसपैठ की।
  • बताया जा रहा है कि यह घुसपैठ 26 जुलाई को की गई थी।
  • इस दौरान चीनी सेना करीब 2 घंटे तक भारतीय सीमा में रहे थे।
  • इसके बाद भारतीय सेना ने इसका विरोध किया।
  • भारतीय सेना के विरोध के बाद चीन की सेना को वापस लौटे।
  • हालांकि, चमोली के डीएम ने ऐसी किसी घुसपैठ की खबर से इनकार किया है।

200-300 जवानों ने की थी घुसपैठ की कोशिश-

  • बताया जा रहा है कि यह घुसपैठ सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे के बीच की गई।
  • चाइनीज सेना के करीब 200-300 जवान भारतीय सीमा में घुसे थे।
  • चीन की सेना के जवान 200-300 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे।

यह भी पढ़ें: चीन बॉर्डर के पास जल्द सुरंग बनाएगा भारत!

यह भी पढ़ें: सैन्य गतिरोध का समाधान करें भारत: चीन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें