देश के केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार 9 अक्टूबर को तमिलनाडु राज्य के अरक्कोनम शहर में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने CISF के एक कार्यक्रम(CISF Regional Training Centre) में भाग लिया, इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

CISF के जवानों को शुभकामनाएं(CISF Regional Training Centre):

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को तमिलनाडु के अरक्कोनम शहर में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने CISF की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शिरकत की।
  • इसके साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में नए जवानों को संबोधित भी किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं सभी ट्रेनियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने यहाँ से ट्रेनिंग ली है।
  • आज की परेड शानदार थी।
  • ट्रेनिंग किसी भी फोर्स के लिए एक जरुरी पिलर होता है।
  • मैं उम्मीद करता हूँ कि, आपकी ट्रेनिंग आपके कर्तव्य को निभाने में मददगार होगी।
  • गठन के 48 साल में CISF अब तक कई मील के पत्थरों को पार कर चुका है।
  • CISF का काम बहु-आयामी और खतरनाक स्तर का होता है।
  • कई चैलेंज के बाद भी CISF के जवान और अधिकारी अपने कर्तव्य को मुस्कुराते हुए निभाते हैं।

तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है भारत(CISF Regional Training Centre):

  • भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है।
  • कुछ एंटी-इंडिया तत्व इस उपलब्धि की सराहना नहीं कर सकते हैं।
  • CISF को समय समय पर सभी महत्वपूर्ण बिल्डिंग्स की छानबीन करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: CM को खुला पत्र लिखने वाले डॉक्टर को जान से मारने की धमकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें