BSF जवान तेजबहादुर के वीडियो के बाद देश भर में सुरक्षाबलों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे एक-एक कर सामने आ जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच रूह कपा देने वाली एक घटना भी सामने आई है। इसमें CISF के एक जवान ने परेशान होकर अपने ही साथियों पर गोलियां बरसा दी। इस हमले में CISF के चार जवानों की मौत हो गई।

जवानों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां :

  • मामला बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित नबीनगर का है।
  • जहां पॉवर जनरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी।
  • इस जवान की पहचान बलबीर कुमार के रूप में हुई है।
  • बलबीर यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है।
  • जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर 1:30 बजे के करीब हुई।
  • मृतक जवानों का बलबीर का किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।
  • बलबीर अपने साथियों से इतना नाराज था कि अपनी इनसास राइफल से कुल 32 राउंड गोलियां दागी।
  • इससे हेड कॉन्स्टेबल अमरनाथ मिश्रा और बच्चा शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
  • वहीं हेडकॉस्टेबल अरविंद कुमार और एएसआई गौरीशंकर राम ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

छुट्टी न मिलने से था नाराज :

  • पुलिस ने इस मामले में आरोपी जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस का कहना है कि बलवीर ने छुट्टी के लिए अप्लाई किया था,
  • लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली।
  • इस पर दूसरे जवानों ने उन पर तंज कसा, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर उन पर गोली चला दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें