भारत के LoC पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से पूरे देश से सभी की प्रतिक्रियाएं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय सेना की इस सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी है। इसके साथ ही आज मोदी जी के कट्टर विरोधी अरविन्द केजरीवाल ने भी मोदी सरकार के इस कदम की सराहना की है।

सक्षम है भारतीय सेना :

  • भारत द्वारा POK में सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल ने सेना की इस उपलब्धि पर अपनी देशभक्ति दिखाई है।
  • उन्होंने ट्वीट किया कि पूरा भारत देश भारतीय सेना के साथ है, भारत माता की जय हो।
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सेना द्वारा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
  • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि सेना ने जंग का फैसला किया तो पूरा देश उनका समर्थन करेगा।

यह भी पढ़े : बेनामी संपत्ति रखने वालों का काला धन जप्त करेगा आयकर विभाग

  • बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि भारत का यह जवाबी हमला सभी आतंकवादियों के लिए एक सीख है।
  • भारतीय फौज ने बीती रात नियंत्रण रेखा पार कर पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को मार गिराया है।
  • भारतीय सेना ने इस हमले से पुंछ और उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों बदला ले लिया है।
  • DGMO और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय फौज के देर रात भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : राहुल की खाट सभा में उड़ा PM मोदी का मज़ाक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें