कैबिनेट ने पॉवर प्लांट्स के लिए कोल लिंकेज पॉलिसी ‘शक्ति’ को मंज़ूरी दी. ऐसा कर सरकार ने पॉवर कंपनियों को बड़ी राहत दी.

सरकार ने दी कोल लिंकेज पॉलिसी को मंज़ूरी-

  • कैबिनेट ने बुधवार को पॉवर प्लांट्स के लिए नई कोल लिंकेज पॉलिसी को मंज़ूरी दी है.
  • इस पॉलिसी से प्रोडूसर्स को संयोजित तरीके से फ्यूल की सप्लाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी.
  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कैबिनेट कमेटी ऑफ़ इकोनॉमिक अफेयर्स ने पॉवर प्लांट को लिंकेज देने के लिए कोल लिंकेज पॉलिसी को मंज़ूरी दी है.
  • इस पॉलिसी को मंज़ूरी देने से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार की परिस्थितियों के अनुरूप ड्राई फ्यूल की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी.
  • इसके साथ ही सरकार की इस पहल से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा भी मिलेगा.
  • पॉवर प्लांट्स के लिए नई कोल लिंकेज पॉलिसी को ‘शक्ति’ नाम दिया गया.
  • अब बिजली कंपनियां कोल लिंकेज हासिल करने के लिए कोल इंडिया (सीआईएल) नोटिफाइड प्राइस पर बोली लगा सकेंगी.
  • नई पॉलिसी से पावर प्लांट्स को उनके शिड्यूल्स के तहत ड्राई फ्यूल की सोर्सिंग के लिए उचित मैकेनिज्म लागू होगा.

यह भी पढ़ें: BSF परीक्षा के टॉपर को आतंकियों से मिल रही जान से मारने की धमकी!

यह भी पढ़ें: पटना: BJP कार्यालय के सामने RJD कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन, पथराव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें