48 घंटे में कांग्रेस ने गोवा में फिर सरकार बनाने का दावा किया पेश

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 48 घंटे में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनके पास बहुमत है। कांग्रेस ने इससे पहले मनोहर पर्रिकर की ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

  • हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ‘भाजपा कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही हैं।
  • साथ ही कहा था कि राज्यपाल ने उनके पत्र का न कोई जवाब दिया और न ही मिलने का समय दिया।
  • कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा के विधायकों की संख्या कम हो गई है और कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है।

13 से 12 हो गई भाजपा के विधायकों की संख्या

बता दें, मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन होने के बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या 13 से 12 हो गई। लेकिन साथी दलों को मिलाकर अभी भी भाजपा के पास 20 विधायक हैं।

  • अभी गोवा में सरकार बनाने के लिए 19 विधायकों की जरूरत है।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें