कांग्रेस ने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को तेलंगाना में पार्टी के प्रभारी पद से हटा दिया है। दिग्विजय सिंह के स्थान पर आर.सी.खूंटिया को इस पद पर नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी अनेक अपराध में शामिल: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस ने दिया दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका-

congress

  • दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी के प्रभारी पद से हटा दिया है।
  • पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “तेलंगाना में पार्टी के मामलों को देखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की एक नई कमेटी को मंजूरी दी है।”
  • पार्टी से संबंधित कार्यो में खूंटिया की मदद पार्टी सचिव के रूप में सतीश जारकिहोली करेंगे।
  • इससे पहले, अप्रैल में दिग्विजय सिंह को कर्नाटक और गोवा के प्रभारी पद से हटाया गया था।
  • उनकी जगह ए. चेला कुमार को गोवा का प्रभार सौंपा गया।
  • जबकि केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया था।
  • जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद सरकार बनाने में नाकाम रही थी।
  • अब दिग्विजय सिंग पार्टी के महासचिव के तौर पर ही काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: मनोहर पर्रिकर को सत्ता की भूख के लिए शर्म आनी चाहिए- दिग्विजय सिंह

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी में प्रधानमन्त्री बनने के सभी गुण मौजूद-दिग्विजय सिंह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें