कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली जनता दल (युनाइटेड) शरद यादव की है, नीतीश को दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।

‘बीजेपी भगाओ देश बचाओ’ में बोले गुलाम नबी-

  • पटना में राजद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया।
  • इस रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद आयोजित रैली को संबोधित किया।
  • उन्होंने कहा, ‘उनकी शादी के फेरे महागठबंधन में हुए हैं, लेकिन तलाक अभी नहीं हुआ है।’
  • आजाद ने कहा कि बिहार में राजद, जद (यू) और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को हराया था।
  • लेकिन आज नीतीश कुमार उसी भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।
  • जिसे जनादेश नहीं मिला था, यह जनादेश का अपमान है।

दुबारा चुनाव लडें नीतीश-

  • राज्यसभा सदस्य ने कहा, नीतीश कुमार ने राज्य की 11 करोड़ जनता को धोखा दिया।
  • उनके वोट भाजपा के हाथों बेच दिए।
  • नीतीश को दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।
  • उनको यह हक नहीं है कि शादी किसी से करें और भाग जाएं किसी और के साथ।
  • उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने केवल बिहार के लोगों को धोखा नहीं दिया है।
  • बल्कि पूरे देश के सवा सौ करोड़ लोगों को छला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें