कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि गुजरात में सौदेबाजी में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों को करोड़ों रुपए दिए गए हैं।

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप-

  • अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।
  • कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात में सौदेबाजी में भाजपा ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
  • राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा ने विधायकों को करोड़ों रुपए दिए गए हैं।
  • आगे उन्होंने बताया, ‘एक कांग्रेस के गुजरात विधायक पुनाभाई जिमेट ने कहा कि उन्हें भाजपा ने 10 करोड़ रुपये की पेशकश की थी’।
  • साथ ही भाजपा अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि गुजरात में बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग की।

कांग्रेस मुश्किलों में-

  • गुजरात में कांग्रेस के छह विधायकों ने इस्तीफ़ा देकर बीजेपी का दमन थम चुकें हैं।
  • गुरुवार को राज्य में कांग्रेस के तीन विधायकों के इस्तीफा दिया।
  • इसके बाद आज तीन और कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

दो बार हुई राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित :

  • राज्यसभा में कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे का मुद्दा उठाया।
  • सदन में हंगामे के मद्देनजर कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
  • कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि गुजरात पुलिस ने कांग्रेस विधायकों को अगवा कर उन पर दबाव बनाया कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाए।

कांग्रेस की मांग का भाजपा सांसद ने किया विरोध :

  • भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने आजाद की मांग का विरोध किया।
  • विरोध करते हुए कहा कि आप भी सर्वोच्च न्यायालय से दिशानिर्देश के लिए कह सकते हैं।
  • सदन में विरोध के मद्देनजर पहले सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए और फिर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस MLA इस्तीफे मुद्दे पर राज्यसभा 2 बार स्थगित!

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को फिर लगा करारा झटका, दो और MLA ने दिया इस्तीफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें