गोवा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राणे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी विधायकों को 15 गायों को अपनाने के लिए कहा, ताकि वे मवेशी किसानों की समस्याओं को समझ सकें।

15-15 गाय पालना चाहिए-

  • राणे ने कहा कि जब गाय बूढ़ी हो जाए तो मैं उनके साथ क्या करूं?
  • यह एक बड़ी समस्या है।
  • हमें प्रगतिशील राज्य के रूप में, इस बारे में सोचना चाहिए।
  • आप सभी को 15-15 गाय पालना चाहिए।
  • सड़कों से गायों को अपने घर ले जाएं और उनकी देखभाल करें।
  • उन्होंने कहा कि डेयरी फार्मिग में पुराने जानवरों के निपटान का संवेदनापूर्ण अर्थशास्त्र है।

कांग्रेस नेता ने किया पर्रिकर के बयान का बचाव-

  • गोवा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राणे ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की गोमांस की पर्याप्त आपूर्ति वाले बयान का बचाव भी किया।
  • गोवा विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र में बजट से संबंधित चर्चा के दौरान राणे ने कहा कि किसानों को बूढ़ी गायों के निपटान में समस्या हो रही है।
  • राणे ने पर्रिकर की टिप्पणी का भी बचाव किया।
  • उन्होंने कहा था कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे कि गोवा में गोमांस की कोई कमी नहीं है।
  • जिससे विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) बेहद नाराज हुआ था।

यह भी पढ़ें: संवेदनशीलता से निपटाए गोमांस के मुद्दों को!

यह भी पढ़ें: झारखंड: बीफ के शक में हुई हत्या मामले में BJP नेता गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें