• लख़नऊ। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तय समय 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम के संबोधन से पहले ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना वीडियो संदेश जारी कर देश के नाम संदेश दिया है।
  • जहा उन्होंने कहा है सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे,आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे।
  • इस संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों,पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है।
  • आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है,तो मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं।
  • मुझे विश्वास है कि हम मज़बूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे।आप सभी अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें