मिशन गुजरात पर गये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट से चुनावी आगाज कर चुके हैं। वह साबरमती रिवर फ्रंट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा कि नोटबंदी से छोटे व्यापारी बर्बाद हुए।

यह भी पढ़ें… ब्रिक्स समिट : चीन में खुल रहा पाक के आतंक का पोल

अहमदाबाद में गरजे राहुल :

  • एक दिवसीय चुनाव अभियान पर गुजरात गये राहुल गांधी अहमदाबाद में मोदी सरकार पर जमकर बरसे।
  • उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से छोटे व्यापारी बर्बाद हुए।
  • नोटबंदी किसानों एवं छोटे व्यापारियों पर आक्रमण कर उनको दबाने और तबाह करने की साजिश थी।
  • नोटबंदी से विकास दर गिरा।
  • जीएसटी पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आधी रात को जीएसटी लागू किया गया।
  • इसके लिए कोई ट्रायल भी नहीं किया गया।
  • NDA की GST और कांग्रेस की GST में दिनरात का अंतर है।
  • गुजरात के किसानो पर 36000 करोड़ का कर्ज, लेकिन मोदी जी ने टाटा कंपनी को नैनो कार बनाने के लिए 60000 करोड़ दे दिए।
  • मैने मोदीजी को कहा मेरा मजाक बाद मे बना लेना पहले किसानो की हालत पर चिंता कर लो गुजरात मे किसान आत्महत्या कर रहे है।
  • देश में यदि सबसे ज्यादा कुपोषण यदि कहीं है तो वह गुजरात में है।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी 21वीं सदी का सबसे बड़ा घोटाला : कांग्रेस

राहुल ने बताया कांग्रेस का फोकस :

  • कांग्रेस पार्टी का काम, हिन्दुस्तान में कहीं भी किसी को दर्द हो रहा है उसका दर्द बाटना कांग्रेस का काम है।
  • गुजरात का एजुकेशन सिस्टम, एजुकेशन सिस्टम नहीं है ये लोगों से पैसे छीनने का सिस्टम है।
  • कांग्रेस की सरकार आने पर हमारी सरकार आदिवासियों को जमीन देगी।
  • कांग्रेस पार्टी पूरा का पूरा फोकस Small & Medium साइज़ उद्योग पर रहेगा।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी का प्रयोग असफल : रघुराम राजन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें