कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के न्यूजर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुलाकात की। छात्रों से बात-चीत के दौरान राहुल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर वार किया। कहा भारत में ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है, जो इस वक्त की सबसे बड़ी समस्या है। मोदी सरकार रोजगार पैदा करने फेल हो रही है।

यह भी पढ़ें… BJP मेरे खिलाफ एजेंडा चला रही है : राहुल गांधी

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी :

  • अमेरिका के न्यूजर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर वार किया।
  • राहुल गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि इस वक्त भारत में ध्रुवीकरण की राजनीति सबसे बड़ी समस्या है।
  • जब आप एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देते हैं।
  • उन्होंने कहा, देश में बड़ी संख्या में आदिवासी आज के राजनीतिक दृष्टिकोण से सहमत नहीं हैं।
  • राहुल ने आगे कहा, कई राज्य भी इस तरह के एजेंडे के विरोध में हैं।
  • अल्पसंख्यक भी खुद को इस माहौल में अलग पाते हैं, जो बेहद खतरनाक है।
  • कहा कि भारत की वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पर्याप्त बजट नहीं दे पा रही है।
  • राहुल ने कहा जितनी नौकरियां पैदा होनी चाहिए थी उतनी नहीं हुई हैं।
  • नौकरी सबसे बड़ी चुनौतियों में सो एक है।
  • हर दिन बाजार में 30,000 बेरोजगार युवक आ रहे हैं लेकिन नौकरियां सिर्फ 400 पैदा हो पा रही है।
  • मोदी सरकार रोजगार पैदा करने फेल हो रही है।

यह भी पढ़ें… परिवारवाद के सवाल पर राहुल ने अखिलेश का दिया उदाहरण

विश्व को नया आकार देने जा रहा भारत-चीन :

  • कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत और चीन के रिश्तों पर भी खुलकर बोले।
  • कहा, भारत और चीन के प्रदर्शन से यह निर्धारित होगा कि दुनिया आधारभूत रूप से किस तरह नया रूप लेगी।
  • राहुल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरा तालमेल है।
  • भारत और चीन दो बड़े देश हैं जो खेती करने वाले देशों से आधुनिक शहरी मॉडल देश बन रहे हैं और यह विश्व जनसंख्या का बड़ा हिस्सा है।
  • कैसे ये दोनों देश मूल रूप से दुनिया को नया आकार देने जा रहे हैं।
  • मुझे यह नहीं कहना कि चीन लोकतांत्रिक है या नहीं।
  • चीन ने अपना रास्ता चुना है और भारत ने अपना रास्ता चुना है।
  • आज दुनिया के दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के बीच सहयोग और प्रतिस्पर्धा है।

यह भी पढ़ें… राहुल गांधी विफल वंशवादी, देश उनकी नहीं सुन रहा : स्मृति

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें