तमिलनाडु में डीएमके के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने राज्य में होने वाले चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

कांग्रेस यहां 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।

असमंजस की स्थिति से उबरते हुए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र आज यहां जारी कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ई.वी.के.एस. इलानगोवन ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी यहां बेहतर प्रदर्शन करेगी। और सभी 41 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

क्या है जल्लिकट्टू विवादः

  • तमिल इतिहासकारों के मुताबिक यह त्यौहार 2 हजार साल पुराना है। जल्लिकट्टू का आयोजन पोंगल के मौके पर किया जाता है।
  • इस दौरान बैलों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर और उन्हें शराब पिलाकर दौड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है, और जो भी व्यक्ति उन्हें काबू मे करता है उन्हें विजेता घोषित किया जाता है।
  • कांग्रेस ने इस चुनावी घोषणापत्र में तमिलनाडु में बैलों की दौड़ वाले लोकप्रिय जल्लिकट्टू महोत्सव पर रोक लगाने का वादा किया है।
  • यूपीए सरकार ने इस विवादित परंपरा पर 2011 में ही प्रतिबंध लगाने का आदेश दे दिया था, लेकिन 2015 तक इसका पालन नहीं हुआ था।
  • तमिलनाडु सरकार इस विवादित दौड़ के पक्ष में है, और केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंध हटाने के बाद मुख्यमंत्री जयललिता ने फैसले पर खुशी जाहिर की थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा था।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें