‘भारत छोड़ों आंदोलन’ की 75वीं वर्षगांठ पर संसद में विशेष सत्र बुलाया गया। इस दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। भाषण देते हुए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश में अंधकार की शक्तियां तेज़ी से उभर रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि कानून के राज पर गैर-कानूनी शक्तियां हावी हो रही है।

लोक सभा में बोलीं सोनिया गांधी-

  • विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी गई
  • सोनिया गांधी ने आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया।
  • साथ ही उन्होंने सभी महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जेल में सबसे लंबा समय बिताया।
  • उन्होंने बताया कि किसी प्रकार अंग्रेजों और पुलिस ने आम लोगों को उत्पीड़न किया।

सोनिया का संघ पर वार-

  • अपने भाषण में सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए संघ पर निशाना साधा।
  • सोनिया गांधी ने कहा कि आज जब हम शहीदों को नमन कर रहे है, हमें भूलना नहीं चाहिए कि उस दौर में ऐसे संगठन और लोग भी थे जिन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का विरोध किया था।
  • उन्होंने कहा कि उन तत्वों का भारत को आजादी दिलाने में कोई योगदान नहीं रहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें