देश के 14वें राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद राम नाथ कोविंद द्वारा दिए गए पहले संबोधन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कांग्रेस के मुताबिक राम नाथ कोविंद ने अपने संबोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम न लेकर उनका अपमान किया है।

‘बीजेपी के उम्मीदवार नहीं हैं राम नाथ’-

  • कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राष्ट्रपति ने देश के पहले पीएम नेहरू का नाम एक बार भी अपने भाषण में नहीं लिया।
  • उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने भाषण में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नाम भी नहीं लिया।
  • आगे उन्होंने कहा कि यह दिल को चुभने वाली बात है।
  • उन्होंने कहा कि राम नाथ कोविंद को यह समझना होगा कि वह अब भाजपा के उम्मीदवार नहीं हैं।

संसद के सेंट्रल हॉल में राम नाथ कोविंद ने ली शपथ-

  • संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना पहला संबोधन दिया
  • इस दौरान उन्होंने देश में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल मंत्र का जिक्र किया।
  • इसके बाद उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी भी बयां की।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि वो राजेंद्र प्रसाद, राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब दा की विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं।

यह भी पढ़ें: जब चंद क्षणों के लिए जस्टिस खेहर बनें देश के प्रथम नागरिक!

यह भी पढ़ें: 125 करोड़ देशवासियों को नमन करता हूं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें