पिछले लोकसभा चुनावों के बाद से कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस आलाकमान की नींद टूटती हुई नजर आ रही है। और वह अगले साल होने जा रहे यूपी विधान सभा चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रही है।

पीके ने नहीं दिया मास्टर प्लानः

  • कांग्रेस ने यूपी फतह के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।
  • खास बात यह है कि यह प्लान कांग्रेस रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने नहीं बनाया है।
  • यूपी फतह का यह प्लान कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से पार्टी आलाकमान को भेजा गया है।
  • बताया जा रहा है कि इस कांग्रेस नेता ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर रखा है।
  • ऐसे में यह कांग्रेस की नीतियों और पार्टी की जरूरतों से भलि-भांति वाकिफ भी हैं।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि इनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं और कई अहम मौकों पर इन्होंने अपने रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया है।

क्या है रणनीतिः

  • कांग्रेस नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि उत्तर प्रदेश के शीर्ष 50 नेताओं को, ‘जिन्होने कभी लोकसभा चुनाव जीता है या फिर यूपीए शासन में मंत्री पद पर रहें हैं’ विधानसभा चुनाव में उतारा जाये।
  • इसके साथ ही पार्टी की तरफ से राज्सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले और केन्द्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के नेताओं को यूपी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाया जाए।
  • इन दिग्गजों को अपने लोकसभा क्षेत्र की किसी भी एक विधानसभा सीट का खुद ही चयन करके चुनाव लड़ाया जा सकता है।
  • साथ ही ये दिग्गज अपने संसदीय क्षेत्र की एक अन्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
  • इस फार्मूले से कांग्रेस सौ सीटें जीतने में कामयाब हो जाएगी, जो आज के समय में उसे नई ऊर्जा देने का काम करेगा।
  • फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व ने इस सुझाव पर कोई अन्तिम फैसला नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें