Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

देश मना रहा है आज ‘कारगिल विजय दिवस’, पीएम ने किया जवानों को नमन!

देश आज 17वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। देश के विभिन्न इलाकों में इस दौरान खास आयोजन किये गए हैं।

गौरतलब है कि 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था। प्रत्येक वर्ष वीर सैनिकों की कुर्बानी और हमारी जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन विजय‘ नाम के इस मिशन में 530 भारतीय वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे और भारत के सम्मान को बरकरार रखा।

भारतीय थलसेना और वायुसेना ने ‘लाइन ऑफ कंट्रोल‘ पार न करने के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के आदेश के बावजूद अपनी मातृभूमि में घुसे घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट करके भारतीय सैनिकों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि भारत अपने सैनिकों की निर्भीकता और साहस को नहीं भूल सकता जिन्होंने घुसपैठियों को हर कदम पर मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस महत्वपूर्ण मौके पर देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

द्रास में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल जलाकर जवानों की कुर्बानी को याद किया गया। इस दौरान थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग जवानों के परिजनों से भी मिले।

द्रास के वॉर मेमोरियल में कारगिल के वीर नायकों के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कारगिल विजय दिवस पर उन्हें याद किया।

Tweet: ANI

Related posts

अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो की मौत पर भड़के समर्थक

Rupesh Rawat
8 years ago

राहुल गांधी चालीस के पड़ाव पर, समय के साथ परिपक्वता आएगी-शीला दीक्षित

Prashasti Pathak
8 years ago

नजीब जंग के बाद अनिल बैजल होंगे उपराज्यपाल, 31 दिसंबर को लेंगे शपथ!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version