आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के बीच का विवाद काफी समय से चला आ रहा है।

नीतियों और विदेश प्रेम से आपत्ति:

  • आरबीआई मौजूदा गवर्नर रघुराम राजन की हमेशा आलोचना करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी का रुख नए गवर्नर को लेकर नरम है।
  • गौरतलब है कि, सुब्रमण्यम स्वामी को रघुराम राजन की नीतियों और उनके विदेश प्रेम से आपत्ति थी।
  • वहीँ नए गवर्नर उर्जित पटेल पर सुब्रमण्यम स्वामी नरम नजर आ रहे हैं।
  • सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उर्जित पटेल की नागरिकता को लेकर कई लोगों ने सुब्रमण्यम स्वामी से कई सवाल पूछे।
  • जिस पर स्वामी ने कहा कि, उर्जित केन्या के नागरिक थे, न कि हैं और इस बात की आलोचना करना मूर्खता होगी।
  • वहीँ रघुराम राजन का उदाहरण देते हुए स्वामी ने कहा कि, रघुराम राजन भारत में पैदा हुए थे, फिर भी अमेरिका का ग्रीन कार्ड रखे हुए थे।
  • गौरतलब है कि, रघुराम राजन करीब 2007 से अमेरिका के ग्रीन कार्ड के धारक हैं।
  • ट्विटर पर स्वामी से पूछा गया था कि, नए गवर्नर केन्या के नागरिक थे, क्या वो इसकी भी आलोचना करेंगे।
  • जिस पर स्वामी ने इसे मूर्खतापूर्ण बताया था।
  • उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि, प्रेस्टिट्यूड्स की तरह मूर्ख न बनें।
  • सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की काफी आलोचना की गयी है।
  • उन्होंने कहा था कि, रघुराम राजन की नीतियां भारत के लिए सही नहीं है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें