संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में भीड़ हिंसा पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की। खबरों की माने तो कांग्रेस लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दे सकती है।

कांग्रेस देगी स्थगन प्रस्ताव-

  • भीड़ हिंसा पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।
  • माना जा रहा है कि लोकसभा में कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव देगी।
  • इस मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार नजर आ रहे है।
  • साथ ही कांग्रेस इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के गंभीर मुद्दे पर केंद्र को घेर सकती है।
  • कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा कि केंद्र लापता भारतीयों से जुड़ी सच्चाई सामने लाये।
  • खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा कि आखिर मोदी की सरकार दो साल से कर क्या रही है।

आरजेडी भी दे सकती है स्थगन प्रस्ताव-

  • माना जा रहा है कि आरजेडी में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देने वाली है।
  • लालू यादव और राबड़ी देवी से हवाई सफर का विशेषाधिकार लिए जाने पर आरजेडी स्थगन प्रस्ताव देने वाली है।

सवालों के घेरे में पीएम का अमेरिकी दौरा-

  • संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर भी सवाल खड़े किए।
  • विपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप के सामने एच1बी वीजा का मुद्दा क्यों नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला, कुन्हालिकुट्टी ने ली लोकसभा सदस्य की शपथ!

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पीएम मोदी ने किया विपक्षी सदस्यों का अभिवादन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें