हाल ही में हुए उरी हमले के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कश्मीर के सभी हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। बताया जा रहा है कि अब हालत सुधारते नज़र आ रहे हैं इसके साथ ही अब घाटी को कर्फ्यू-फ्री कर दिया गया है।

सड़कों पर दिखी चहल-पहल :

  • एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में लगे कर्फ्यू को अब हटा दिया गया है।
  • घाटी में शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यह कर्फ्यू लगाया गया था।
  • बीते शनिवार हालत काबू में आने के बाद यह निर्णय लिया गया।
  • हालांकि अभी भी कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
  • आपको बता दें कि अलगावादियों के आवाहन के बाद ज़्यादातर बाज़ार बंद रहे।
  • फिर भी इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुचारू रूप से चलाया गया है।
  • आपको बता दें कि करीब ढाई महीने बाद बाज़ारों में चहल-पहल दिखाई दी है।
  • इसके साथ ही सड़कों पर भी गाड़ियों की लम्बी कतारें देखने को मिली।
  • वहीं इसके विपरीत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
  • इस मामले के बाद रविवार को यहाँ पथराव हुआ था और तनाव बढ़ गया था।
  • इस तनाव को काबू में करने के लिए यहाँ कर्फ्यू लगा दिया गया था।
  • किश्तवाड़ा के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कर्फ्यू रविवार सुबह चार बजे लगाया गया है।
  • उन्होंने बताया कि शनिवार कि रात को तीन युवकों ने शांति भंग करने की कोशिश की थी।
  • इसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें