बेंगलूरू जेल की भारतीय पुलिस सेवा की सीनियर अधिकारी डी. रूपा ने सोमवार को हुए तबादले पर बयान दिया है। डी. रूपा ने कहा कि सरकार के पास ट्रांसफर करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार के आदेश का पालन किया। साथ ही पूर्व आईपीएस किरण बेदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका समर्थन अमूल्य है।

यह भी पढ़ें… शशिकला के कारनामों का पदार्फाश करने वाली अधिकारी का तबादला!

DGP आर.के. दत्ता ने दिया बयान :

  • भारतीय पुलिस सेवा की सीनियर अधिकारी डी. रूपा के तबादले पर DGP आर.के. दत्ता ने बयान दिया है।
  • DGP ने कहा कि डी. रूपा को सड़क सुरक्षा के रूप में एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला काम दिया गया है।
  • आगे कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सजा देने के लिए नहीं दी गई है।
  • सोमवार को उनका कर उन्हें ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस ए.एस.एन मूर्ति के स्थान पर भेजा गया।
  • अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया गया।

यह भी पढ़ें… वेंकैया नायडू को मिला पन्नीरसेल्वम का समर्थन!

डी.रूपा ने किया था रिश्वत का बड़ा भाड़ांफोड़ :

  • रूपा ने बीते सप्ताह बेंगलूरू की सेंट्रल जेल में बंद AIDMK प्रमुख वीके शशिकला को लेकर पड़ा पर्दाफाश किया था।
  • उन्होंने शशिकला द्वारा जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए जेल अधिकारियों को रसोईघर बनवाने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें… शशिकला जेल में ले रहीं 5 स्टार पकवान का मजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें