पिछले दिनों ही जम्मू कश्मीर में सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। यह भर्ती पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए है। घाटी के लड़को ने इस भर्ती में भारी सख्या में हिस्सा लेकर यह बता दिया है कि वे घाटी में हिंसा नहीं सिर्फ शांति चाहते है।

लड़कियां भी पहुची भर्ती में हिस्सा लेने :

  • आतंकी संगठन और कश्मीर के अलगाववादी नेता घाटी के नौजवानों को सेना में शामिल न होने की धमकी दे रहे हैं।
  • इन सबके बावजूद कश्मीरी लड़कों ने इस भर्ती में भारी संख्या में हिस्सा लिया।
  • बीते दिन लड़कों के बाद अब राजौरी और पुंछ में लड़कियां भी भारी संख्या में भर्ती के लिए पहुंची है।
  • यह खबर ही घाटी में अशांति फैलाने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काफी है।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड दिग्गज!

  • बीएसएफ, सीआरपीएफ और SSB में हो रही भर्ती प्रक्रिया में भारी संख्या में लड़कियां हिस्सा लेने पहुँच रही है।
  • सेना में भर्ती होकर ये सभी लड़कियां देश की सरहदों की हिफाजत के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहती है।
  • यह खबर कश्मीर में हालत सामान्य होने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
  • इससे पता चलता है कि अलगाववादी नेताओं के बहकावे में अब कश्मीर की जनता नहीं आएगी।

यह भी पढ़े : भारत ने किया आसमान से आसमान में मारने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें