मध्य प्रदेश के मंदसौर में भड़की हिंसा अब धीरे-धीरे थमने लगी है। हालात सामान्य होता देख प्रशासन ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। मंगलवार को हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगाया था।

हालात सामान्य, कर्फ्यू में ढील-

  • मंदसौर में पुलिस फायरिंग के बाद 5 किसानों की मौत हो गई थी।
  • इसके बाद मंदसौर से लेकर मालवा के सात जिलों तक हिंसक विरोध प्रदर्शन फैल गया था।
  • इसके बाद से ही मंदसौर के हालात बेकाबू हो गए थे।
  • जिसके बाद प्रशासन को जिले में कर्फ्यू लगा दिया था।
  • लेकिन अब हालात सामान्य होता देख प्रशासन ने कुछ इलाकों में ढील देने का फैसला किया है।
  • मंदसौर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जिले के चार थाना क्षेत्र में लगे कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ढील दी जाएगी।

आंदोलन के दौरान हुई गिरफ्तारियां-

  • इस हिंसा से जुड़े करीब 56 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
  • पुलिस ने लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया है।
  • बीते दिन पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों और जिलमें में पिपलिया मंडी में शाम चार से छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी।
  • खबरों के अनुसार इस दौरान कुछ इलाकों में लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले पर्चे बांटे जाने की खबर आई।
  • पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: मंदसौर कलह: किसानों की मौत पर एक करोड़ का मरहम!

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कर्जमाफी के आंदोलन से लेकर अब तक 4 किसानों ने की खुदखुशी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें