उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जल संस्थान में क्लोरीन गैस रिसाव हुआ। जिसके कारण करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिसाव होते ही आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए थे।

यह भी पढ़ें: शादी-समारोह में रिसाव से गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप!

स्थिति काबू में-

  • घटना 17 अगस्त रात 11 बजे की है।
  • देहरादून जल स्थान वॉटर वर्क्स में रखे हुए सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ।
  • जिसके बाद क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा।
  • गैस का रिसाव होते ही आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई।
  • विस्फोट के बाद घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड कर्मियों और जल संस्थान के कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया।

बड़ा हादसा टला-

  • जहां हादसा हुआ वहां जल संस्थान के अधिकारियों के आवास के साथ-साथ कॉलोनी भी स्थित है।
  • अगर गैस पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के क्षेत्र में भी फैल सकती थी।
  • जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
  • लेकिन मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने गैस सिलेंडर को तुरंत वाटर वर्कस के पीछे स्थित नाले में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली गैस रिसाव मामला : भर्ती बच्चों की संख्या बढ़कर हुई 310, FIR दर्ज!

यह भी पढ़ें: कटियार कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस के रिसाव से मची भगदड़!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें